छत्रपती संभाजीनगर
आस पास के देहाती इलाको से उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतू छत्रपती संभाजीनगर (जिसे पहले औरंगाबाद नाम से जाना जाता था) यहाँ आये हुए समाज के तत्कालीन उर्जावान युवाओं के एक समूह ने मिलकर सन 1985 में समाज के कुछ बंधुओंको साथ लेकर एक सामाजिक संस्था की स्थापना की और शुरुवाती दौर में इस संस्था के नामकरण को लेकर कुछ दुविधाए जरुर चली किन्तु अंत में सर्व सम्मति से इस संस्था का नाम खंडेलवाल विकास मंच रखा तय गया।
समाज संघटित रहे, आपस में मेल मिलाप होता रहे और कोई न कोई कार्यक्रम समाज में निरंतर होते रहे यही इस संघटन को शुरुवात करने की मुख्य योजना थी।
निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा तथा समाज उपयोगी अच्छे कार्य इस संस्था द्वारा शुरूवाती दौर से ही किये जाते रहे है।
खंडेलवाल विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में श्री. मदनलाल जी दुसाद ने इस संस्था की कमान संभाली जिनका साथ संस्थापक सदस्य के रूप में श्री. अनिल जी माली, श्री. घनश्याम जी दुसाद, श्री. सत्यनारायण जी दुसाद, श्री. नरेन्द्रजी ताम्बी, श्री. रामगोपाल जी कुलवाल, श्री. सतीश जी ठाकर, श्री. प्रकाश जी ताम्बी, डॉ. श्री. कैलाश जी खंडेलवाल, श्री. संदीप जी घीया, श्री. कैलाश जी नाटाणी, श्री. महेश जी जसोरिया, श्री. सुभाष जी मेठी, श्री. प्रमोद जी जंघीनिया, श्री. प्रमोद जी सौखिया, श्री. सुखलाल जी सौखिया, श्री. विलास जी भुखमारिया और अन्य कई युवा सदस्योंने दिया।
संस्था की स्थापना के शुरुवाती 3 या 4 वर्ष संस्था का कारोबार व्यक्तिगत रूप से स्वयं सेवक के रूप में जिसे जैसा संभव हुआ उसने चलाया लेकिन बाद में विकास मंच की कार्यकारिणी में अध्यक्ष का चयन समाज के सभी सदस्य चुनावी प्रक्रिया द्वारा करना निश्चित हुआ और निर्वाचित अध्यक्ष बाकी कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति करेंगे ऐसा तय किया गया। हर अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का निश्चित किया गया।
बसंत पंचमी महोत्सव तथा खंडेलवाल दिवस, मेधावी छात्र छात्राओं का सत्कार तथा पुरस्कार वितरण, दिपावली स्नेहमिलन तथा अन्नकूट, रास दांडिया ऐसे कई कार्यक्रम प्रतिवर्ष खंडेलवाल विकास मंच द्वारा आयोजित किये जाते है।
स्थापना वर्ष से लेकर अबतक खंडेलवाल विकास मंच के अध्यक्ष पद पर विराजित समाज सेवकों की सुची निम्न प्रकार से है:
1. श्री. मदनलाल जी दुसाद
2. स्व. श्री. घनश्याम जी दुसाद
3. श्री. महेश जी जसोरिया
4. श्री. सूर्यकांत जी खुटेटा
5. स्व. डॉ. कैलाश जी खुटेटा
6. श्री. कृष्णगोपाल जी बेवाल
7. श्री. नरेंद्र जी ताम्बी
8. श्री. कैलाश जी नाटाणी
9. श्री. सोमनाथ जी ताम्बी
10. श्री. मुकेश जी नाटाणी
अपने अपने कार्यकाल में उपर्युक्त हर एक अध्यक्ष ने समाज के लिये कुछ न कुछ नया कार्य करने का प्रयत्न किया है।
वर्तमान अध्यक्ष (2025 से 2028) श्री. मुकेश जी नाटाणी ने इस बार खंडेलवाल विकास मंच की कार्यकारिणी को केवल छत्रपती संभाजीनगर तक मर्यादित न रखते हुए उसमें मराठवाड़ा स्तर के सभी ग्रामीण क्षेत्र के सदस्य भी शामिल करके विकास मंच को बड़ा रूप देने का प्रयास किया है।
साथ ही विकास मंच के माध्यम से हर सामाजिक कार्य के लिये एक अविरत धन निर्माण का साधन खड़ा करने के उद्देश्य को लेकर भवन निर्माण तथा समाज के लिये एक माध्यमिक स्कूल का निर्माण करने का संकल्प लेकर विकास मंच की कार्यकारिणी इस बार कार्यरत हुई है।
20, 21 नवंबर 2025 को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (एलोरा) में होने जा रहा अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य युवक युवती परिचय एवम् सामुहिक विवाह सम्मेलन भी विकास मंच द्वारा आयोजित एक बड़ा कार्य है।
समाज के हर सदस्य को साथ लेकर समाज के लिये उपयुक्त बड़े से बड़ा कार्य तन, मन और धन से करने का और खंडेलवाल विकास मंच को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाने का हमारा संकल्प है।
सभी समाज बंधुओं के सकारात्मक सहयोग की हमें अपेक्षा है।